चंदौली, फरवरी 26 -- चंदौली, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक देवेन्द्र कुमार और रघुराज की अध्यक्षता में जिले के व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने सुरक्षा सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। पुलिस उपाधीक्षक द्वय ने सभी व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान किए जाने और सुरक्षा का भरोसा दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने ने कहा कि आगामी होली के त्योहार एवं ईद को देखते हुए जिले के सभी बाजारों में खरीदारी काफी मात्रा में की जाती है। इससे बाजारों में भीड़ की स्थिति बनी रहती है। इसे देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। साथ ही यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ किया जाए। ताकि व्यापारियों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो सके। इस मौके पर अशोक केशरी, राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, भानु यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.