मुरादाबाद, मार्च 7 -- ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में शनिवार को मुख्य अतिथि सिविल जज दीपांकर ने कहा कि होली- दीवाली जैसे त्योहार भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में राहत और सुकून के पल लेकर आते हैं। शनिवार को ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि दीपांकर ने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में खुशियां भर देते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में त्योहार सुकून और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है और इन पर सभी धर्म समुदाय के लोग मिल बैठकर एक दूसरे को मुबारकबाद दें, तो यह बहुत अच्छी बात है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष आबिद चौधरी और सचिव सतीश वत्सल ने सभी अधिवक्ताओं और अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अशोक गहलोत, हीरालाल, सफदर अली खान, शमीम कुरेशी आदि...