जमशेदपुर, फरवरी 18 -- रमजान एवं होली के मद्देनजर मंगलवार को कमलपुर थाने में पटमदा सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। सीओ ने कहा कि होली और ईद आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक हैं। इसलिए सभी लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं और किसी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि गुरुवार से मुस्लिम समाज के लोगों का रोजा शुरू होने की संभावना है और 21 मार्च को ईद है। जबकि होली का त्योहार 3-4 मार्च को होने वाला है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था भंग न करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचित करें। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने एवं गलत तरीके से दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने आदि पर चर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.