गढ़वा, मार्च 1 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। होली और ईद पर्व को लेकर मझिआंव और बरडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार की अध्यक्षता में की गई। इंस्पेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से क्षेत्र में पूर्ववत आपसी भाईचारा और शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली और ईद का त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में दोनों थाना क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया व पंचायत के सभी जन प्रतिनिधि शामिल हुए। उसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सभी हिन्दू-मुस्लिम मिलकर रंगों का त्योहार एकजुटता का परिचय देते हुए मनाएं। उन्होंने कहा कि अभी रमजान का पवित्र महिना चल रहा है। 21 मार्च को ईद का पर्व मनाया जाएगा। ईद का त्योहार भी आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बोदरा पंचायत के पंच...