बलरामपुर, फरवरी 25 -- उतरौला, संवाददाता। आगामी त्योहार होली और ईद-उल-फितर को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना श्रीदत्तगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, डीजे संचालकों तथा ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने और किसी भी प्रकार के अभद्र या भड़काऊ गीत न बजाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने और युवाओं को भी इसके प्रति जागरूक करने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.