महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई बाजार में शनिवार को आयोजित होली एवं ईद मिलन समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शिरकत कर पीडीए की बैठक को संबोधित किया। भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग आज परेशान है। जीरो टॉलरेंस पर काम करने वाली प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल है। दलित बेटियों पर अत्याचार और असुरक्षा की भावना काफी बढ़ गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय ने पीडीए की एकजुट पर जोर दिया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय अत्याचार की प्रकाष्ठा हो गई है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर समाज के वंचित, दलित, पिछड़े ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.