हरदोई, मार्च 30 -- हरपालपुर। ककरा गांव में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली ने कहा होली और ईद का त्योहार आपसी सौहार्द प्रेम का प्रतीक होता है। सपा में सभी जाति धर्म के लोगों को उचित सम्मान दिया गया है। समाज में वैमनस्यता फैलाकर राजनीतिक करने वाले लोग कभी कामयाब नहीं होंगे। गंगा जमुनी तहजीब को कभी भी खत्म नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष राहुल यादव, मोहम्मद शकील, हरनाम सिंह यादव,फारुक खान, रोहित सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.