नैनीताल, अप्रैल 15 -- भानु जोशी, नैनीताल। द होली एकेडमी स्कूल के नन्हे बच्चों एवं शिक्षिकाओं ने शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत नैनीताल चिड़ियाघर का दौरा किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पक्षियों तथा वन्य जीवों को नजदीक से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। चिड़ियाघर में मोर तथा बाघ मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे, जिन्हें देखकर बच्चे अत्यंत उत्साहित और आनंदित नजर आए। इस भ्रमण से बच्चों को वन्य जीवन के प्रति जागरूकता और प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिला। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस तरह के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...