शाहजहांपुर, दिसम्बर 24 -- होली एंजल्स स्कूल चिन्नौर में क्रिसमस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। समारोह की शुरुआत क्रिसमस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य रेवरेंड सिस्टर फातिमा का स्वागत किया गया। प्रार्थना सभा के उपरांत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। विद्यार्थियों ने प्रार्थना नृत्य, उत्सव गीत और प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहा गया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.