पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर। शहर के संत मरियम आवासीय विद्यालय में होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंगों, संगीत और खुशियों से सराबोर रहा। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने सभी विद्यार्थियों को अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला पावन पर्व है। अपने जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन और संस्कारों के रंग भरने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.