मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- बाईपास स्थित एस.एम. डिग्री कॉलेज में होली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.ए., बी.कॉम. की छात्राओं ने समूहों में भाग लेते हुए विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों से सुंदर रंगोलियां सजाईं। आयोजन के दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा किए गए मूल्यांकन के अनुसार आयशा, मुस्कान एवं जोया के समूह ने प्रथम स्थान, तनु एवं वर्णिका ने द्वितीय स्थान, जबकि निक्की एवं तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेष सभी प्रतिभागी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव सलमान शाहिद ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय की निदेशक डॉ. शाहिना एवं कार्यकारी ...