बरेली, फरवरी 27 -- ‎बरेली। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बताया कि विभागीय निरीक्षण में पाई गई न्यूनताओं के चलते जिन शिक्षक/ शिक्षिकाओं, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध किया गया था, उसे अब फरवरी 2026 से नियमानुसार आहरित करने की अनुमति दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी होली और ईद के पर्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की संस्तुति के क्रम में जिनका वेतन रोका गया है, वे इस आदेश के दायरे में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...