होली-ईद मिलन समारोह में झलकी एकता की मिसाल
एटा, मार्च 29 -- अलीगंज। कस्बा अलीगंज में डॉक्टर्स एसोसिएशन अलीगंज के तत्वावधान में शनिवार को होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन माहौर वैश्य धर्मशाला में हुआ। आयोजन में क्षेत्र के दर्जनों चिकित्सक पहुंचे। आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मैनपुरी से आए विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश गुप्ता नीमा अध्यक्ष मैनपुरी, डॉ. सीएम सक्सेना जनरल सेक्रेटरी नीमा मैनपुरी, डॉ. एमसी जैन संस्थापक डॉक्टर्स एसोसिएशन अलीगंज, डॉ. आरके राजपूत, डॉ. विनय जैथरा, डॉ. गोपाल मोहन सक्सेना, नीमा मंत्री मैनपुरी रहे। आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के उपरांत सामूहिक आरती की गई, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.