उन्नाव, मार्च 29 -- गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के कपूरपुर गांव में जन्ना जमशेर साबरी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में होली व ईद मिलन समारोह हुआ। जहां गंगा-जमुनी तहजीब की अनुपम छटा देखने को मिली। रंगों की उमंग और आपसी सौहार्द की मिठास से सराबोर इस आयोजन ने सामाजिक समरसता का प्रेरक संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजवीर सिंह ने हिंदू-मुस्लिम एकता को भारत की आत्मा बताते हुए कहा कि यह देश प्रेम, भाईचारे और साझी विरासत की मजबूत नींव पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि होली और ईद जैसे पर्व हमें परस्पर प्रेम, सम्मान और सद्भाव का पाठ पढ़ाते हैं। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रत्नेश दीप, कमल आनंद, वसीक खान, वसीम खान, फरीद खान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.