वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर कांग्रेस की तरफ से सोमवार को होली-ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत बलिदान दिवस पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली और ईद की बधाई देते हुए बनारसी दुपट्टा भेंट किया। गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली गई और सेवई के साथ सभी ने बनारसी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। अजय राय ने कहा कि गंगा-जमुनी तहज़ीब काशी की आत्मा है। यहां सदियों से सभी धर्म और समुदाय प्रेम, भाईचारे और सम्मान के साथ रहते आए हैं। आज देश में नफरत की राजनीति करने वालों को यह समझना चाहिए कि भारत की ताकत उसकी एकता और सामाजिक सद्भाव में है। महानगर अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.