गोड्डा, मार्च 1 -- महगामा प्रतिनिधि: आगामी होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता महगामा अंचलाधिकारी खगेन महतो एवं महगामा इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो ने की। बैठक में थाना प्रभारी ध्रुव कुमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,पंचायत प्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।अधिकारियों ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर होते हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और सोशल मीडिया पर फैलने वाली उकसावे वाली पोस्ट से दूर रहने की अपील की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों, गांवों के चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.