कटिहार, मार्च 1 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ स्नेहा कुमारी, बीडीओ रणवीर कुमार तथा मुख्य पार्षद बबलू मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली और ईद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रंग लगाने में किसी के साथ जबरदस्ती न करें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से भी विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया। जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हुड़दंगियों और शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। होलिका दहन के दौरान भी प...