अमरोहा, फरवरी 23 -- सैदनगली। स्थानीय थाने में रविवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में होली, रमजान और ईद जैसे प्रमुख पर्वों को भाईचारे एवं आपसी समन्वय के साथ मनाने पर विशेष बल दिया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने यहां मौजूद लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न फैलाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। लोगों को भरोसा दिलाया गया कि आगामी पर्व पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इस मौके पर हेमराज गुर्जर, चेतन सिंह, समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.