गंगापार, मार्च 6 -- इलाके के सारंगापुर गांव में श्रीमती किरण त्रिपाठी शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी के आयोजकत्व में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व मंत्री अशोक कुमार बाजपेई ने किया। कार्यक्रम में पुराने और पारंपरिक होली गीतों को सुनाकर मिश्र बंधु ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा नेता नीरज मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार समाज को जोड़ने का त्योहार है। इस त्योहार में लोग वर्ष भर के मन मुटाव को को दूर कर एक दूसरे को गले लगाते है। कार्यक्रम में प्रमुख जसरा अजीत सिंह उर्फ पप्पू, भाजपा नेता रईस शुक्ल, डा मणिशंकर द्विवेदी, नीरज मिश्र, रामानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.