हरिद्वार, मार्च 3 -- नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का अवसर है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और हर वर्ग को जोड़ता है। हमें होली पर सामाजिक समरसता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। मंगलवार को इंदू एन्क्लेव कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी के होली मिलन समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब रंग जमाया। अध्यक्ष आरती नैय्यर ने कहा कि सामूहिक कार्यक्रमों से आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं। इस दौरान महिलाओं ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया। इस अवसर पर पार्षद एकता गुप्ता, ललित नैय्यर, मीनाक्षी भजोराम शर्मा, अवंतिका राणा, अंजू मल, रिचा सिंघल, स्वीटी खन्ना, अंजू सचदेवा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.