भागलपुर, मार्च 1 -- कुर्साकांटा। सिकटी प्रखंड के सोहागमाड़ो गांव में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी ई मनोज कुमार झा व डे़ढुआ पंचायत के मुखिया संतोष झा ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया। मौके पर ई मनोज झा ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार का है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। इस त्योहार में न तो किसी प्रकार के हुड़दंग करना चाहिए और न ही जोर जबरन रंग लगाना चाहिए। सभी प्रकार के द्वेष व मतभेद भूलाकर रंगोत्सव का पर्व होली मनाना चाहिए। वहीं मुखिया संतोष झा ने कहा कि होली का पर्व एकता का संदेश देता है। हम सभी रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर लोगो...