बहराइच, मार्च 7 -- बाबागंज/नानपारा, संवाददाता। बाबागंज व नानपारा में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया गया। बाबागंज में गायत्री परिवार के होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि राजीव श्रीवास्तव, बाबादीन वर्मा, अशोक पाठक रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का तिलक, रोली और अबीर लगाकर हुई। कौशल किशोर वर्मा, पाटन दीन वर्मा, जगत राम वर्मा आदि ने नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का संकल्प दिलाया। नानपारा के राम लीला चबूतरे पर चित्रांश परिवार द्वारा आंनद प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह व भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान चित्रगुप्त पूजन कर गई। मुख्य अतिथि डॉ.अतुल श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि नगर प्रचारक बलजीत व प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.