सीवान, मार्च 3 -- बड़हरिया। प्रखंड के तमाम स्कूलों में स्कूल के छुट्टी के पहले बच्चो सहित छात्रों ने धूमधाम से होली मनाई गई। बच्चो सहित शिक्षकों ने रंग अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाइयां दी। बच्चो को स्कूल के तरफ से मिठाइयां की व्यस्था की गई थी। मध्य विद्यालय भलूआ के हेडमास्टर जितेंद्र कुमार, यूनिक पब्लिक स्कूल के निदेशक किशोर श्रीवास्तव, रामपुर हाई स्कूल के हेडमास्टर कृष्णा यादव ने कहा कि होली आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देता है। रंग गुलाल आपसी एकता का संदेश देता है। सभी धर्म को प्रेम पूर्वक मनानी चाहिए। वही यूनिक पब्लिक स्कूल का उद्घाटन शिक्षक जेपी गुप्ता, जितेंद्र कुमार, श्यामदेव यादव, राघव सिंह, नेयाज अहमद, निदेशक किशोर श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद होली महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। फूलों की होली खेली गई। निर्देशक किशोर श...