मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली अवकाश के बाद शुक्रवार से मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय तथा इसके अधीन संचालित सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज फिर से खुल जाएंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां दोबारा गति पकड़ेंगी। गौरतलब है दो मार्च से विश्वविद्यालय मुख्यालय और सभी कॉलेजों में होली की छुट्टी घोषित कर दी गई थी। वहीं 28 फरवरी को कार्य समाप्त होने के बाद से ही विश्वविद्यालय में अवकाश का माहौल बन गया था, क्योंकि एक मार्च को रविवार था और इसके बाद दो से चार मार्च तक होली का अवकाश तथा पांच मार्च को विशेष अवकाश घोषित किया गया था। लगातार कई दिनों की छुट्टी के बाद अब शुक्रवार से विश्वविद्यालय कार्यालय और कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे तथा नियमित कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.