पटना, मार्च 2 -- बिजली कंपनी ने होली पर्व के दौरान आम लोगों से बिजली के तारों से दूर रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए यह जरूरी है कि लोग बिजली के तारों से दूर रहें। बिजली के खंभों-लाइनों या ट्रांसफार्मरों के पास होलिका दहन न करें। कंपनी ने कहा है कि आग की लपटों से तारों और बिजली के केबलों के जलने या टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं और त्योहार का रंग फीका हो सकता है। कंपनी का लक्ष्य है कि बिहारवासियों को त्योहार के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो। इसलिए अनिवार्य रूप से होलिका दहन बिजली की लाइनों और उपकरणों से सुरक्षित दूरी पर करें। कंपनी होली को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने इंजीनियरों को कहा है कि वे किसी भी सूरत में होली के दौरान बिजली कटौती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.