सीतामढ़ी, मार्च 6 -- पुपरी। शहरी क्षेत्र में कुर्ता फाड़ होली का धूम रहा है। वही ग्रामीण क्षेत्र में डंफ, ढोल, झाल पर होली गीत का धूम मचा हुआ था। प्रत्येक गांव में लोगों ने अपने देवी देवताओं के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद लोगों की टोली गांव के सभी व्यक्तियों के दरबाजे पर जाकर होली का गीत गाकर भाईचारे का संदेश दिया। होली गीत में शामिल लोगों को सुपारी, नारियल, किसमिस आदि सामान देकर प्रेम का इजहार किया। पिछले कुछ सालों में परंपरागत होली पर डीजे का हुड़दंग चढ़ गया था। जिस वजह से डंफ का थाप सुनने के लिए कान तरस रहे थे। लेकिन गांवों में पुनः एक बार परंपरागत होली की ओर लोग लौटने लगे है। यह सुखद अनुभव है। लेकिन नशा में डूबते जा रहे युवा पीढ़ी ने सभ्य लोगों को चिंतित कर रहा है।होली पर मीट के दाम में भारी उछाल : पुपरी। जिले में होली के अव...