मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली को लेकर तरह-तरह की पिचकारियों और गुलाल से बाजार सज गए हैं। इस बार कई नई तरह की पिचकारी भी बाजार में दिख रही है। हालांकि, खिलौने और पिचकारी की कीमत में 10 फीसदी तक वृद्धि से इस बार बच्चों की मस्ती थोड़ी महंगी पड़ेगी। बाजार में बड़ा पिचकारी गन 400-600 तक में मिल रहा है। इसके अलावा सबसे अधिक बिकने वाली पाइप पिचकारी 10 रुपये से लेकर 350 रुपये तक के रेंज में उपलब्ध है। होली में लोग मास्क और दाढ़ी मूंछ की भी काफी मांग रहती है। इस बार लेदर वाला मास्क भी बाजार में आया है। छाता बाजार के थोक विक्रेता मो. शफक ने बताया कि दिल्ली से आने वाले सभी सामान के दाम में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इधर, पंकज मार्केट के विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस बार होली में अबीर पर भी दस फीसदी तक कीमत में ...