कुशीनगर, फरवरी 28 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में होलिका दहन 2 मार्च एवं होली पर्व 4 मार्च, 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। त्योहार के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरतते हुए जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने दो सुपर जोनल, 6 जोनल तथा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तहसील व पुलिस चौकीवार तैनाती की है। डीएम ने निर्देश दिया है कि 2 मार्च से 4 मार्च तक सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने चौकी एवं थाना क्षेत्र में तैनात रहेंगे तथा आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को सूचित करते रहेंगे। वर्तमान में धारा 163 लागू है, जिसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया, हाटा एवं तमकुहीराज के लिए अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नाम...