बिहारशरीफ, मार्च 2 -- होली : अफवाह फैलाने पर विशेष नजर, होगी कड़ी कार्रवाई 117 संवेदनशील स्थनों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा डीएम और एसपी ने पदाधिकारियों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश फोटो 2मनोज01 - शहर के टाउन हॉल में होली पर्व को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी। शेखपुरा, निज सम्वाददाता। होली पर्व और पवित्र रमजान माह के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोमवार को शहर के टाउन हॉल में डीएम शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बताया गया है कि जिले के 117 चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। डीएम ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाई...