शामली, फरवरी 28 -- होली पर्व की खुमारी चारों तरफ छायी है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद को दस सैक्टर एवं चार जोन में बाटा है। सभी थानाध्यक्षों को होलिका दहन एवं रंगोत्सव को लेकर अलर्ट किया है। जिले में 810 स्थानों पर होलिका दहन किया जायेगा। इस बार होलिका पूजन और रंगों के उत्सव को लेकर संशय को ज्योतिषचार्य दूर कर रहे है। ज्योतिषचायों का कहना है कि होलिका दहन दो मार्च और रंगों का पर्व (फाग) चार मार्च में है। होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रमजान भी चल रहे है। ऐसे में होली के रंगों के पर्व को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। पुलिस दिन एवं रात में गश्त भी कर रही है। सभी थानाध्यक्षों को होलिका स्थलों पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए है। खासकर संवदेनशील स्थलों पर बराबर गश्त के निर्देश दिए गए है। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.