बागपत, फरवरी 25 -- पुलिस ने होली की तैयारियां शुरू कर दी है। होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को विवादित स्थानों और शरारती तत्वों की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति समिति की बैठकें शुरू कर दी हैं। जिले को सुरक्षा के चलते 5 जोन और 13 सेक्टरों में बांटा गया है। जिलेभर में दो मार्च को होलिका दहन व तीन मार्च को रंग खेला जाएगा। जिलेभर में करीब 690 स्थानों पर होली दहन होगा और जूलुस भी निकाले जाएंगे। जिसके चलते पुलिस ने अभी से सुरक्षा के इंतजाम करने शुरू कर दिए है। उसने होली पर्व के मद्देनजर समूचे जिले को एक सुपर जोन, पांच जोन व 13 सेक्टरों में बांट दिया है। शरारती तत्वों को मुचलका पाबंद करना भी शुरू कर दिया है। एसपी सूरज कुमार राया का कहना है कि होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। अभी तक एक हजार से अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.