सहारनपुर, फरवरी 27 -- होली पर्व और रमजान माह को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले को 21 सेक्टर और सात जोन में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में चौकसी और पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ पीएसी भी होली पर्व पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। दरअसल, इन दिनों रमजान माह चल रहा है। चार मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। इसी के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। महानगर लगे कैमरों का कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बना है, जहां पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरों से भी महानगर की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। होली पर्व मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.