सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- परिहार। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ ओम प्रकाश यादव व थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बीडीओ ने उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों को होली पर्व को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने को कहा। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की कि जबरन किसी को रंग नही लगावे। शराब बेचने वालो के साथ शराब सेवन करने वालो पर भी प्रशासन की नजर है। किसी प्रकार की संदेह होने पर स्थानीय प्रशासन को सूचना दे। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह पाबंदी है। कानून का अवहेलना करने वाले डीजे संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.