बुलंदशहर, मार्च 2 -- क्षेत्र के विभिन्न बस स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ रही। लोगों को बसों में सफर करने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान बसों में भीड़-भाड़ दिखाई दी। खुर्जा के रोडवेज बस स्टैंड, पहासू बस स्टैंड, शिकारपुर बस स्टैंड सहित अन्य बस स्टैंड पर यात्री होली के त्यौहार को लेकर सफर करते दिखाई दिए। इस दौरान बसों में जमकर भीड़ रही। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों ने निजी वाहनों की मदद ली। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों ने चल रहीं कुछ पैसेंजर ट्रेनों से अपनी यात्रा को पूरा किया। दूर-दराज में नौकरी-कारोबार करने वाले होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने घर का रुख करते दिखाई दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...