भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। होली पर्व परिवार के साथ मनाने के लिए दूसरे प्रदेशों में रोजी-रोजगार के लिए गए लोग तेजी से लौट रहे हैं। ट्रेनों में खूब भीड़ हो रही है। भीड़ का आलम यह है कि बोगियों के साथ ही शौचालय तक में सफर करने को लोग बाध्य हैं। कोच के गेट और बाथरूम के गलियारे में बैग ठूंसकर रखे गए हैं। लोग जैसे-तैसे मंजिल तक पहुंच रहे हैं। इसी बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है। जिले के भदोही एवं गोपीगंज नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के साथ ही सुरियावां, परसीपुर, माधोसिंह आदि स्टेशनों पर इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। रंगों के पर्व होली को परिवार के साथ मनाने तथा आगामी रबी फसलों को लेकर भी प्रवासी तेजी से घरों की ओर कूंच कर रहे हैं। कोलकाता से प्रयागराज तक जाने वाली विभूति एक्सप्रेस,का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.