भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। होली का उत्साह मंगलवार शाम बाजारों में खूब दिखा। देर रात तक दुकानों पर खरीदारी चलती रही तो वहीं कई होलिकाओं में पूजन अर्चन करते परिवार के लोग दिखे। मंगलवार को लगने वाले चंद्रग्रहण के कारण रंगों की होली तो बुधवार को खेली जाएगी लेकिन मंगलवार को भी चेहरे चटख गुलाबी और सतरंगी अबीरों से सजे दिखे। रंग-बिरंगी पिचकारी दुकानों पर देखकर बच्चे खूब उत्साहित है। वहीं, महिलाएं घर पर पकवाने बनाने में व्यस्त हैं। आलम यह रहा कि मंगलवार को दोपहर बाद बाजारों पांव रखने का स्थान नहीं था। महंगाई, मंदी सब बेअसर नजर आए। सर्वाधिक भीड़ शराब की दुकानों पर नजर आई। जिले के गांव में बुजुर्ग फगुआ गीतों को गा रहे हैं। वहीं, शहरों में डीजे फ्लोर पर भोजपुरी और होली गीत गाने का रिहर्सल कर रहे हैं। बाजार में 10 से तीन सौ रुपये तक के पिचका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.