वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। होली की छुट्टियों में घर जाने वालों की भीड़ का असर रविवार को कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशनों तथा रोडवेज बस स्टैंड पर दिखा। प्लेटफार्म पर बसें लगते ही फुल हो गईं। गोरखपुर और शक्तिनगर रूट की बसों में सर्वाधिक दबाव था। वहीं, महानगरों से आने वाली ट्रेनें 'पैक्ड' रहीं। बस स्टेशन पर प्रबंधन और संचालन की निगरानी खुद क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय समेत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कर रहे थे। शाम 6 बजे तक वाराणसी परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से 260 होली स्पेशल बसों का संचालन हुआ। परिचालन सुचारु रखने के उद्देश्य से मांग के अनुरूप दूसरे रूट की गाड़ियों को परिवर्तित करके चलाया गया। वहीं, मुम्बई, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, सिकंदराबाद, जोधपुर, पुणे, नागपुर, जम्मूतवी आदि स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों मे...