भदोही, मार्च 7 -- भदोही, संवाददाता। रंगों का त्योहार आबकारी विभाग के लिए नोटों की बरसात लेकर आया। होली पर्व पर कालीन नगरी के लोग इस साल ढ़ाई करोड़ रुपये की शराब पी गए। जबकि गत वर्ष में दो करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। मात्र दो दिनों में ही जबरदस्ती अर्निंग से विभाग को अच्छा फायदा हुआ है। बता दें कि कालीन निर्माण के लिए विश्व में प्रसिद्ध भदोही जिला सूबे का सबसे छोटा जनपद है। यहां के लोगों ने होली पर्व पर एक रिकार्ड बनाने का काम इस साल किया। दो दिनों में ढ़ाई करोड़ रुपये की शराब गटक गए। जिला आबकारी अधिकारी अरुण शुक्ला ने बताया कि जिले में 136 देसी शराब की दुकानें, 63 कंपोजिट शराब की दुकानें एवं दो मॉडल शॉप संचालित हैं। इसके अलावा एक बियर बार की दुकान भी है। वर्ष 2025 में होली पर्व पर दो करोड़ रुपये की शराब की ब्रिकी हुई थी जबकि इस साल रंगोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.