वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट शशिकांत पेडवाल ने रविवार को यहां तीन सौ वीरांगनाओं का सम्मान किया। महमूरगंज स्थित मोतीझील में रविवार को वृहद होली मिलन समारोह में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। जय श्रीकृष्णा फाउंडेशन और आईबीएफ के संयुक्त आयोजन में डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन ने बिग बी के चर्चित डायलागों, गीतों और खास अंदाज से लोगों का मनोरंजन किया। समारोह में लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच लोगों ने एकदूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। मुख्य अतिथि वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया रहे। आगतों का स्वागत जय श्रीकृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने किया। बृजेश मिश्रा, डॉ. एके कौशिक, किरन कौंशिक, अरविंद जैन, प्रदीप मल्होत्रा, राजेश अग्रवाल, मुन्ना लाल, प्रदीप उपाध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.