सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। रंगों और उमंग का पर्व होली अब सिर पर है। महज दो दिन शेष रहने के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के बाजार पूरी तरह होली के रंग में रंग गए हैं। हर ओर चहल-पहल बढ़ गई है और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ा बाजार, रंग-अबीर की दुकानें और पिचकारी के ठेले ग्राहकों से गुलजार हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में कुर्ता-पायजामा, टी-शर्ट, बच्चों के परिधान और महिलाओं के रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर खास रौनक देखी जा रही है। युवा वर्ग डिजाइनर और रंग-बिरंगे कुर्ता-पायजामा की तलाश में है। दुकानदार रमेश प्रसाद और विकास कुमार ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए इस बार विशेष रूप से हर्बल गुलाल मंगाया गया है। जिससे वचा को नुकसान न पहुंचे। बच्चों के लिए कार्टून प्रिंट वाली पिचकारी, टैंक वाली पिचकारी व बैलून पिचकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.