लोहरदगा, मार्च 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। होली, रमजान एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से लोहरदगा सदर अंचल के अंचलाधिकारी राम नारायण खलखो ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कार्यरत चौकीदारों के साथ शनिवार को बैठक की। बैठक में क्षेत्रवार विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई तथा सभी चौकीदारों से उनके कार्यक्षेत्र में सामाजिक माहौल, संभावित संवेदनशील स्थानों और आवश्यक तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अंचलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक तत्वों की गतिविधि या आपसी विवाद की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने रात्रि गश्ती बढ़ाने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा विभिन्न समुदायों के बीच समन्वय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.