गुमला, मार्च 1 -- रायडीह प्रतिनिधि। होली,रमजान और ईस्टर पर्व को लेकर रविवार को रायडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांतिपूर्ण वातावरण में सभी त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र में होने वाले होलिका दहन, होली जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।थाना प्रभारी ने कहा कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं। किसी को जबरन रंग न लगाएं, डीजे साउंड पर अश्लील व अभद्र गीत न बजाएं तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के अफवाह संदेश को फॉरवर्ड न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने अथवा टोल फ्री नंबर 112 पर कॉल करने की अपील की गई। बैठक के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।बैठक में जगनारायण सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.