प्रयागराज, मार्च 8 -- सनातन एकता मिशन के महिला प्रकोष्ठ की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह हुआ। इस मौके पर महिलाओं ने होलिया में उड़े रे गुलाल..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली... और होली में कान्हा बरसाने आ जइयो गीत की मोहक नृत्य की प्रस्तुति की। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर कल्पना पाठक, डॉ. वंदना पांडेय, रंजना, कुमुद, पुष्पा, उमा, आंशु, खुशी, सुनीता, मधु, श्रद्धा, संध्या, नीलम, साधना, जयंती, विजयलक्ष्मी, रामेश्वरी, राजश्री, सीमा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.