घाटशिला, मार्च 6 -- घाटशिला, हिटी। घाटशिला में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बुधवार की सुबह से ही घाटशिला अनुमंडल की सड़कों पर युवकों की टोली लोगों को रंग लगाने के लिए निकल पड़ी थी। इस क्रम में युवकों के द्वारा सड़क पर गुजरने वाले लोगों को पकड़-पकड़ कर रंग लगाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर डीजे की धुन पर युवक-युवती थिरकते भी नजर आये। घाटशिला में विरेन्द्र प्रसाद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें दर्जनों लोगों ने झाल, ढोलक, करताल के धुन पर दर्जनों फगुआ गीत गा रहे थे। संध्या के समय क्षेत्र के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन भी विरेन्द्र प्रसाद के आवास पर पहुंचकर होली मिलन समारोह में शामिल हुए। दिन भर रंग में मस्त लोग शाम के समय लोग बड़े के पैर पर अबीर रखकर आशीर्वाद ले रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.