कौशाम्बी, मार्च 9 -- सरायअकिल नगर के मोलवीगंज मोहल्ले में रविवार को होलियारों के बीच हुए पथराव मामले में 36 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है। इनमें 14 नामजद और बाकी अज्ञात हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स ने सतर्कता बढ़ा दी है। सरायअकिल कस्बे में रविवार को होली मिलन शोभा यात्रा निकाली गई थी। इसकी अगुवाई बुद्धपुरी निवासी दीपक पांडेय कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात उप निरीक्षक सुरेश चंद्र दुबे के मुताबिक यात्रा मोलवीगंज पहुंची तो वहां कुछ लोग सड़क किनारे डीजे बैंड लगाकर डांस कर रहे थे। इन्हीं लोगों से किसी बात पर यात्रा में शामिल होलियारों की कहासुनी होने लगी। पुलिस वाले समझाने का प्रयास कर रहे थे, इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.