शाहजहांपुर, मार्च 4 -- आरएसएस की सामाजिक समरसता गतिविधि के तहत संजय विद्या मंदिर में मंगलवार को होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रंगों और गुलाल के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष आदित्य सक्सेना ने अपने संबोधन में समरसता और एकता का संदेश दिया। मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री अनुज सिंह, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, सुरेंद्र वाल्मीकि, अभिनव ओमर, अश्नील सिंह, वैभव खन्ना, अर्जुन सिंह, अन्नू ठाकुर और प्रदुल्य गुप्ता ने भी इस अवसर पर लोगों को सामाजिक सद्भाव की महत्वपूर्ण बातें बताईं। लोगों ने होली के इस पर्व का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...