बिजनौर, मार्च 1 -- गायत्री शक्ति पीठ पर गोष्ठी का आयोजन कर होलिकोत्सव को मर्यादित तरीके से मनाने का आह्वान किया गया। साथ ही गोष्ठी से पूर्व हवन कर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को विवाह दिवस और जन्म दिवस पर विशेष आहुतियां देकर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया गया। गोष्ठी में माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीप प्रज्ज्वलित होने के शताब्दी वर्ष पर बैरागी द्वीप हरिद्वार में हुए विशेष समारोह की सफलता की जानकारी दी गई। गोष्ठी में युवा मंडल और महिला मंडल का गठन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता इंजीनियर राम पाल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि होलिकादहन दो मार्च सोमवार को और रंगोत्सव 4 मार्च बुधवार को होगा। तीन मार्च मंगलवार को ग्रहण लग रहा है। मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। प्रत्येक त्योहार और पर...