अयोध्या, मार्च 2 -- अयोध्या,संवाददाता। बहुप्रतीक्षित होलिकोत्सव पर चंद्र ग्रहण का साया पड़ गया है। यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के पर्व पर मंगलवार तीन मार्च को लगेगा। भारतीय समयानुसार अपराह्न 3.20 बजे चंद्र ग्रहण का स्पर्श होगा जबकि सायं 6.47 बजे मोक्ष होगा। इसके साथ ही पूर्णिमा तिथि के आरम्भ से ही भद्रा भी लग जा रही है। यही कारण है कि होलिका दहन को लेकर उहापोह की स्थिति है। पंचांगों के मुताबिक पूर्णिमा सोमवार को सायं 5.18 बजे से शुरू होकर मंगलवार को सायं 4.33 बजे तक रहेगी। इसीलिए पंचांगों में होलिका दहन का मुहूर्त सोमवार दो मार्च की रात्रि 12.50 बजे करना उचित है। इसके अतिरिक्त एक वैकल्पिक मुहूर्त तीन मार्च की सुबह 4.56 बजे भद्रा के समापन के बाद दिया गया है। फिलहाल पूर्णिमा व ग्रहण के कारण होली उत्सव तीन मार्च के बजाय चार मार्च ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.