जौनपुर, फरवरी 24 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव में होलिका दहन स्थल पर कब्जे की सूचना मिलने पर सोमवार को क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। होलिका स्थल पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान पर कई दशकों से होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है। करीब तीन वर्ष पहले गांव के कुछ लोगों ने चारों तरफ बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया था। शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों ने पुलिस मौजूदगी में टीनशेड हटवाकर होलिका दहन कराया था, लेकिन उसके बाद से विवाद बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब कब्जाधारियों ने जमीन अपनी बताते हुए वहां निर्माण भी करा लिया है, जिससे इस बार होलिका स्थापना नहीं हो सकी। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.