प्रयागराज, मार्च 8 -- केसरवानी वैश्य सभा की ओर से रविवार को बहादुरगंज स्थित ठाकुरदीन हाता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों की महिमा अद्भुत है। ये हमारे जीवन को उत्साह, उमंग, उत्सव और खुशियों से भर देते हैं। होली का त्योहार इस बात का प्रमाण है कि अन्याय और असत्य में कितना भी आत्मविश्वास क्यों न हो, सत्य और भक्ति की होलिका में भस्म हो जाते हैं। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रजनीश केसरवानी, प्रेम नारायण केसरवानी, बैजनाथ केसरवानी, विवेक केसरवानी, जय प्रकाश आर्य, पार्षद नीरज गुप्ता, राजेश केसरवानी, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.